CG CRIME

बिलासपुर : मैरिज ब्यूरो की आड़ में रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल, एक्टिवेशन, के नाम पर ठगी 04 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सरकंडा पुलिस द्वारा मैरिज ब्यूरो की आड़ में रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल एक्टिवेशन के नाम पर ठगी कर रकम वसूल करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 70 मोबाइल, 10 कंप्यूटर और लाखों के ट्रांजेक्शन का खुलासा किया है। मैरिज ब्यूरो की आड़ में देशभर के लोगों को निशाना बना रहा था। यह गिरोह फर्जी बैंक खातों, नकली मोबाइल नंबरों और कॉल सेंटर जैसे सेटअप के जरिए शादी के इच्छुक लोगों को अपने जाल में फंसाता था। गिरोह , लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर “परफेक्ट मैच” का झांसा देता था और फिर रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल एक्टिवेशन या मुलाकात के नाम पर रकम वसूल करता था। पूरे मामले की शुरुआत म्यूल (Mule) बैंक खातों की जांच से हुई।

पुलिस को पता चला कि कुछ खातों में संदिग्ध लेनदेन हो रहे हैं, जिनका उपयोग असली खाताधारक नहीं बल्कि अन्य लोग कर रहे थे। इसी दौरान एक शिकायत सामने आई की बिहार के एक व्यक्ति से शादी के लिए उपयुक्त वधु दिलाने के नाम पर 10,000 रुपये जमा कराए गए, लेकिन भुगतान के बाद कोई सेवा नहीं दी गई। इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिससे जांच का दायरा बढ़ा। पुलिस ने जब बिलासपुर के सरकंडा और कोतवाली थाना क्षेत्र में छापेमारी की, तो वहां कॉल सेंटर की तरह संचालित ऑफिस मिले। यहां बाकायदा सिस्टम, मोबाइल और स्क्रिप्ट के साथ लोगों को कॉल कर फंसाया जाता था।

युवतियों को फर्जी प्रोफाइल बनाकर ग्राहकों से बात करने के लिए लगाया गया था, बातचीत के दौरान भावनात्मक जुड़ाव बनाया जाता था, शादी का भरोसा दिलाकर पैसे जमा कराए जाते थे, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एवं अन्य संदिग्धों की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना सरकंडा में धारा 318(4) और 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरआमदगी
(1)-10 कंप्यूटर सेटअप
(2)-70 मोबाइल फोन
(3)-20,000 रुपये नगद

नाम गिरफ्तार आरोपी –
(1)-महारथी साहु (31) — निवासी जांजगीर-चांपा, वर्तमान में बिलासपुर
(2)-फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास (40) — चांटिडीह, बिलासपुर
(3)-तरुणा उर्फ सोनू खरे (40) — चांटिडीह, बिलासपुर
(4)-नीरा बाथम (32) — अशोक नगर, बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top