MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंडरवा में घर घूस कर महिला बच्चो पर धार दार तलवार से जानलेवा हमले करने वाले आरोपियों के विरुद्ध में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन बिलासपुर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंपा कर कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की करते हुए ज्ञापन सौंपा है।जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 रतनपुर के ग्राम पेंडरवा में अवैध संबंध के शक में आरोपी सुरेश श्रीवास उसके साथी एवं नाबालिग दो बेटों द्वारा पीड़ित परिवार के घर घूस कर मुराद बी बुजुर्ग महिला की तलवार मार कर हत्या कर दी गई। वहीं घटना में परिवार के कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जिनका इलाज़ जारी है। रजा यूनिट फाउंडेशन बिलासपुर द्वारा अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पीड़ित परिवार द्वारा पूर्व में आरोपियों की ओर से मिल रही धमकियों की शिकायत पुलिस प्रशासन को दी गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई।
इसके चलते ही यह गंभीर वारदात घटित हुई। रज़ा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा अपनी मांग रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंपा कर कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन की प्रमुख मांगें
(1)- घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में त्वरित और कठोर कार्यवाही। (2)- पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच, विशेष जांच दल (एसआईटी) के माध्यम से जांच।
(3)- पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा और सुरक्षा उपलब्ध कराना सभी घायलों के बेहतर इलाज की समुचित व्यवस्था (4)- पूर्व में की गई शिकायतों और प्रशासनिक लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्यवाही। (5)- क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम।
प्रतिलिपिराज्यपाल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज और पुलिस मुख्यालय रायपुर को भी प्रेषित की गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

