CG CRIME

पंडरिया : शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

कबीरधामपंडरिया। जिले के पंडरिया पुलिस की टीम की सजगता से अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 01/04/2026 एवं 02/04/2026 की मध्य रात्रि थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ड्यूटी में तैनात डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री (रा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था स्थापित की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि आरोपीगण दिनेश जोगी, कमल पाटले, देवकुमार टंडन एवं जितेंद्र बंजारे द्वारा ड्यूटी के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ अभद्रता, गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। थाना पंडरिया द्वारा तत्परता से सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया।

आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अपराध की प्रकृति अजमानतीय होने से आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उल्लेखनीय है कि आरोपीगण पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top