CG CRIME

गांजा तस्करी करते उडीसा- म.प्र. का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के साथ आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

रायपुरराजधानी। गांजा तस्करी करते उडीसा/म.प्र. का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के 04 पुरूष, 02 महिला एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 02.04.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका चैक के पास कुछ महिला एवं पुरूष अपने बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टाॅस्क फोर्स तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के 04 पुरूष, 02 महिला एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल 07 को पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें अलग -अलग बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। सभी आरोपी/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग – अलग बैग में रखें कुल 22.450 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 11,22,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना गंज में नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों/अपचारी से फाॅरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर म्दक.जव.म्दक कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी

01. शांतनु मलिक पिता सामंतो मलिक उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा पंचायत परमतांगा थाना बालिगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा।

02. रोमियो मलिक पिता गणपति मलिक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा पंचायत परमतांगा थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा।

03. जुलियत मलिक पिता माकुल मलिक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा थाना बालिगुडा जिला कंधमाल उड़ीसा।

04. राहुल मलिक पिता एबोरा मलिक उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा।

05. रश्मिता दीगल पति अजय दीगल उम्र 27 वर्ष निवासी कुटियापदर गुनीमुंडा थाना गुडवेला जिला बलांगीर उड़ीसा।

06. दीपा दीगल पति स्व. मुन्ना दीगल उम्र 35 वर्ष निवासी बंगलासाही कंजामेंडी थाना के नुवागांव जिला कंधमाल उड़ीसा।

07. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top