CG CRIME

किराना दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। शहर के किराना दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट के चंद घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए किराना सामान कीमती 10000 जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 01.4.26 को प्रार्थी शोभाराम साहू निवासी वीरगहनी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बीरगहनी चौक में किराना की दुकान चलाता है

दिनांक 31 3.2026 रात में अपनी किराना दुकान में ताला बंद करके अपने घर चला गया था अगले दिन दिनांक 1.4.2026 को सुबह आकर देखा तो इसकी किराना दुकान का ताला टूटा हुआ था अज्ञात चोरों के द्वारा इसकी दुकान में रखें राशन का सामान कीमती ₹10000 को चोरी कर लिया गया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चोरी का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी जांजगीर जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली के द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया जिसमें दो लड़के संदिग्ध हालत में घटना स्थल के आस पास समय घूमते मिले फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने पर संदेहियों की पहचान अमित पटेल और राजवीर सिंह निवासी वीरगहनी के रूप में हुई पुलिस टीम के द्वारा तत्काल दोनों आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करते रहे परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के किराना दुकान में राशन का सामान चोरी करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गए राशन की सामग्री कीमती ₹10000 को बरामद किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी
(1)- अमित पटेल पिता भोलाराम पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 देवाटन बिरगहनी जांजगीर…
(2)- राजवीर सिंह राजपूत पिता विजय सिंह राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 देवाटन बिरगहनी जांजगीर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top