CG CRIME

कोटा : बेलगहना – सुनसान जंगल के बीच कार सवारों को रोककर लूट की कोशिश करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी इलाके में कार सवारों को रोककर लूट की कोशिश करने वाले 02 आरोपियों को कुछ ही घंटों में बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार कर ,आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल जप्त कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। प्रार्थी हरिल साय टोप्पों (32) निवासी विचारपुर, अपने साथ निलिमा तिर्की और रामप्यारी तिर्की के साथ गनियारी से मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर कार से वापस लौट रहे थे।

बेलगहना कोनचरा मार्ग पर नीलगिरी प्लांट के पास घने और सुनसान जंगल में बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनकी कार के सामने बाइक अड़ाकर चाकू दिखाते हुए रास्ता रोकने की कोशिश की। स्थिति भांपते हुए चालक ने कार को साइड से निकालकर तेजी से आगे बढ़ा लिया। आरोपियों द्वारा 7 किलोमीटर तक पीछा किया और ग्राम विचारपुर में वाहन को रोक लिया। यहां आरोपियों ने कार सवारों को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और लूट का प्रयास करने लगे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी घबरा गए और भाग निकले।

भागते समय आरोपी अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद रात अधिक होने और भय के कारण पीड़ितों ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। 2 अप्रैल 2026 को हरिल साय टोप्पों की रिपोर्ट पर बेलगहना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय के निर्देशन में टीम गठित की गई।

बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 312, 126(2), 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी:
(1)-सिद्धांत पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय (20), निवासी गंगानगर बेलगहना
(2)-राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू (20), निवासी करवा बेलगहना

जप्ती:
बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
एक खंजरनुमा धारदार चाकू
एक स्टील का फोल्डिंग चाकू

उपरोक्त कार्यवाही में बेलगहना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल सूर्यवंशी, अंकित जायवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम और कौशल बिंझवार का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top