CG CRIME

अकलतरा : शराब के नशे में महिला से मारपीट व धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा शराब के नशे में महिला से मारपीट व धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल।जानकारी के अनुसार अकलतरा क्षेत्र में एक पीड़ित महिला ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 मार्च 2026 की रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच मस्जिद मोहल्ला निवासी इब्राहिम खान उर्फ नक्कू (29 वर्ष) शराब के नशे में उसके घर पहुंचा।

आरोपी ने महिला के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए, पैसों की मांग की पैसे नहीं देने पर आरोपी ने महिला और उसकी मां के साथ मारपीट की तथा बाल पकड़कर घसीटा, जिससे दोनों को चोटें आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रकरण की जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।

आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए उसके विरुद्ध गुंडा बदमाश की कार्यवाही भी की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top