CG CRIME

रतनपुर : अवैध संबंध के शक में घर घूस कर जानलेवा हमला, महिला बुजुर्ग की मौत, 07 गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार रात पेंडरवा गांव में अवैध संबंध के शक में आरोपियों द्वारा एक परिवार के घर घूस कर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बी की मौके पर मौत हो गई, जब की परिवार के लोग जिनमें 05 बच्चे समेत 07 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज़ जारी है। जानकारी के अनुसार सुरेश श्रीवास उसका बेटा सुमित श्रीवास एवं नैतिक श्रीवास तलवार ले के शेख सलीम और चांदी खान के तलाश में सलीम के घर आए थे,

बताया जा रहा है कि, सुरेश श्रीवास की बीवी और शेख सलीम का कथित तौर पर अवैध संबंध होने का शक था, इसी बात पर तैश में आकर आरोपियों ने सलीम के घर आए नहीं मिलने पर सलीम के परिवार पर हमला कर दिया। घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सूहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, आहिस्ता परवीन, सना परवीन और शेख सब्बीर शामिल हैं, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।

नाम गिरफ्तार आरोपी-

सुरेश श्रीवास

सुमित श्रीवास,

नैतिक श्रीवास

मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.एस.पी रजनेश सिंह मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top