
MD-Junaid Khan
रायपुर। थाना सरस्वती नगर एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए लैपटॉप और मोबाईल चोरी करने वाले कर्नाटक के 02 अंजर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना सरस्वती नगर एवं पंडरी क्षेत्र में स्थित मकान एवं हॉस्टल में आरोपियों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। थाना सरस्वती नगर एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने आरोपियों के पास से 03 नग लैपटॉप एवं 03 नग मोबाईल फोन जप्त कर कार्यवाही की है।

