
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के पलारी ग्राम बिनौरी में गला घोंटकर हत्या के मामले में 03 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मृतक रामकुमार साय निवासी पलारी ग्राम बिनौरी रोज नशे मे आकर परिजनों क़ो मानसिक, एवं शारीरिक प्रताडित करता था, जिससे परेशान हो कर उसके ही परिवार वाले मृतक की पत्नी, भाई एवं रिश्तेदार ने मिल कर रामकुमार साय की गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मृतक रामकुमार साय की हत्या करने वाले आरोपियों से मनोवैज्ञानिक, विश्लेषणात्मक निरंतर पूछताछ व भावनात्मक लिडिंग प्रश्नों से आरोपियों के झूठ को समझकर घटना में संलिप्त होने तथा हत्या करने के आरोप की स्वीकारोक्ति तक़ पहुचे
आरोपी पूर्ण रूप से तैयार थे, पुलिस के प्रश्नों का जवाब देने के लिए, लेकिन साक्ष्य को छुपा ना सके प्रकरण में परत दर परत तथ्यों को जोड़ा गया, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने के सहयोग से मौत को संदिग्ध मानते हुए वैज्ञानिक तथ्यों से पुलिस क़ो अवगत कराया , रिश्ते मे भतीजा एक अन्य आरोपी का घटना स्थल मे रात्रि में उपस्थिति क़ो परिजनों द्वारा छुपाना भी संलिप्त होने के संदेह क़ो गहरा किया। एक आरोपी घटना के बाद रायपुर चला गया था ,जिसे पलारी पुलिस ने समझदारी से तलब कर तथ्यों को जोड़कर घटना में संलिप्त होना स्वीकार कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

आरोपियों के नाम
1. महावीर साय उम्र 40 साल निवासी बिनौरी थाना पलारी
2. श्रीमती मीना बाई साय उम्र 36 साल निवासी बिनौरी थाना पलारी
3. वैभव उर्फ़ अंशु बघेल उम्र 19 साल निवासी

