
MD-Junaid Khan
बलौदाबाजार। जिले के पलारी पुलिस द्वारा युवती को आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर, बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी द्वारा मोबाइल के माध्यम से बार-बारयुवती को परेशान कर रहा था, आरोपी द्वारा मृतिका को धमकाकर फोन-पे के माध्यम से पैसे की मांग करते हुए और ज्यादा रकम देने के लिए परेशान किया जा रहा था, जिससे मृतिका द्वारा प्रताडना से परेशान होकर चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या कर लिया गया। थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा आरोपी को कानपुर नगर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी- गुलशन कश्यप उम्र 20 साल निवासी ग्राम दहेली थाना रेउना जिला कानपुर नगर उत्तर प्रदेश

