CG CRIME

अकलतरा : मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने महिला सहित 03 विधि संघर्षरत बालक को किया गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम रोगदा में हुई थी मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 03 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक सामिल है। जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 की रात करीब 8:15 बजे आरोपीगण प्रार्थी के घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए आरोपी विनोद कुमार नोरगे ने लाठी से प्रार्थी के सिर, हाथ और पैरों पर वार किया। प्रार्थी की पत्नी जब रूम से बाहर निकली तो सविता और रामफल ने उनके बांह पकड़ लिए और विनोद ने उन पर भी हमला किया। इसी दौरान प्रार्थी के तीन पुत्र अभिषेक, सुमित और अमित पर भी लाठी से हमला किया गया। इसके बाद आरोपीगण ने प्रार्थी की बेटी को घसीटते हुए घर से बाहर निकाला। इस मारपीट में भानुप्रताप, राहुल, रौशन, नरेन्द्र, निखिल, रामगोपाल, रामकुमारी, शत्रुहन और अन्य आरोपी भी शामिल थे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और घटना में प्रयुक्त लाठी और बेल्ट जप्त किए। गवाहों के बयान दर्ज किए गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 331(6), 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना अकलतरा पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top