CG CRIME

बिलासपुर -सिविल लाईन : शराब के नशे में वाहन चल रहा युवक की डिवाइडर में टकराने से गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र विनोचा कॉलोनी पेट्रोल पंप के सामने देर रात एक सड़क हादसा हुआ , जिसमे शराब के नशे में वाहन चल रहा युवक की डिवाइडर में टकराने से गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मृतक के नशे में होने की प्राथमिक जानकारी है। पुलिस मार्क कायम कर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान उमेश राव ठाकरे (32 वर्ष), पिता धर्मेंद्र राव ठाकरे बहतराई निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार युवक बाइक चला रहा था और हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया ,

आस पास के लोगों की मदद से हॉस्पिटल लेजाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जूट गई है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top