CG CRIME

मिनीबस्ती, जरहाभाठा में राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा धमका रहे 04 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 03 नग धारदार चाकू और 1 फरसा हथियार जप्त

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनीबस्ती, जरहाभाठा में राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा धमका रहे 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की कुछ युवक धार दार चाकू ले कर आने जाने वालों को डरा धमका रहे है , सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिनमें अभय कोसले, रामा कुर्रे, देव सिदार और समीर भास्कर, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 नग धारदार चाकू और 1 फरसानुमा हथियार जप्त कर। सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

इसके अलावा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले राकेश ओगले के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top