
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन पुलिस द्वारा एसी कॉपर वायर चोरी करने वाले एवं खरीदार समेत 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र में लगातार हो रही एसी कॉपर वायर चोरी के प्रकरण में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो शातिर चोर सूरज वस्त्रकार और धीरेन्द्र झारिया के साथ चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी एहसान अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 फीट कॉपर वायर, एसी पार्ट्स और नगदी सहित कुल 48,500 रुपये का सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जिला अभियोजन कार्यालय और रजिस्ट्री ऑफिस परिसर से चोरी करना कबूल किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

