
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के चकरबेढ़ा और डगनिया के बीच 62 वर्षीय रामप्यारे राय को रोककर पैसे की मांग करते हुए मार पिट करने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना 30 मार्च की रात करीब 12 बजे की है, चौकी मल्हार क्षेत्र में चकरबेढ़ा और डगनिया के बीच चार आरोपियों ने 62 वर्षीय रामप्यारे राय को रोककर पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने बेल्ट और हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उनकी जेब में रखे 1400 रुपये लूट लिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल पीड़ित पूरी रात घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की और मुखबिर की सूचना पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से लूटी गई रकम और वारदात में इस्तेमाल बेल्ट भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक ,मनोज राजपूत, प्रधान आरक्षक, नुवास तिग्गा, आरक्षक,किशन राय, आरक्षक, श्याम लाल सोनवानी, अभिजीत , विकास, रमेश की अहम किरदार रहा।

