CG CRIME

भाटापारा : अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजार। भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा सर्वप्रथम ग्राम तरेंगा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार कर ₹4000 कीमत मूल्य का 40 पाव देसी मसाला शराब जप्त किया गया था, गिरफ्तार आरोपी से विस्तृत पूछताछ एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संगठित गिरोह के बाकी आरोपियों की भी पहचान की गई ,आरोपियों से पूछताछ एवं कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री एवं तस्करी करने वाले संगठित गिरोह को दबोचने में कामयाबी मिली,आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अब तक इस संगठित गिरोह के 18 आरोपी सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपियों के नाम
1. श्याम सुंदर निर्मलकर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सरकीपार थाना भाटापारा ग्रामीण
2. राजेश उपाध्याय उम्र 41 वर्ष निवासी गुरु नानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
3. राहुल डहरिया उम्र 21 वर्ष निवासी गुरु नानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
4. दिनेश कुमार कुर्रे उर्फ दिनेश सतनामी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कडार थाना भाटापारा ग्रामीण

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top