CG CRIME

रायगढ़ : “ऑपरेशन आघात” दो माह में मादक पदार्थों पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्यवाही, 4 करोड़ 50 लाख मूल्य के मादक पदार्थों की जप्ती, 394 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त 24 वाहन (21 दुपहिया, 3 चार पहिया) जप्त

MD-Junaid Khan

रायगढ़। जिला पुलिस द्वारा जिलेभर में दो माह (26 जनवरी से 26 मार्च) के दौरान व्यापक और सुनियोजित कार्यवाही की गई है। अभियान के तहत अवैध शराब के कुल 357 प्रकरण दर्ज कर 367 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 2845 लीटर देसी, अंग्रेजी एवं महुआ शराब जप्त की गई। इनमें 139 प्रकरण ऐसे रहे, जिनमें 149 आरोपियों को आबकारी एक्ट की अजमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विशेष रूप से महुआ शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2612 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध भी सतत अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। अवैध शराब पर कार्यवाही से सीमावर्ती ओडिशा राज्य से अवैध महुआ शराब की तस्करी पर अंकुश लगा है ।

वहीं उड़ीसा मार्ग से संचालित गांजा तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करते हुए रायगढ़ पुलिस द्वारा विशेष रणनीति के तहत कार्यवाही की गई, जिसमें पिछले दो माह में 16 प्रकरणों में 27 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 100 किलो से अधिक गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹25 लाख 50 हजार है।

इसी प्रकार राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध भी कड़ी निगरानी और कार्यवाही की गई। तमनार क्षेत्र के आमाघाट तथा लैलूंगा तहसील के नवीन घटगांव एवं मुडागांव में कुल 4 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन प्रकरणों में 2963 किलो अवैध अफीम (पौधों सहित) जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹4 करोड़ 18 लाख है।

समग्र रूप से “ऑपरेशन आघात” के तहत बीते दो माह में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कुल 394 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए करीब ₹4 करोड़ 50 लाख मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। साथ ही मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त 21 दुपहिया एवं 3 चार पहिया वाहनों को भी जप्त किया गया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top