
बिलासपुर। जिले के कोनी पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब पर कार्यवाही करते हुए 25 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 27 मार्च 2026 को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जलसों निवासी जंतरी लाल सूर्यवंशी अपने घर के पीछे बाड़ी में हाथ भट्टी से अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय कर रहा है।

जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

