CG CRIME

पामगढ़ : धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा युवक गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ के नेतृव में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भैसो सेमरिया रोड में एक युवक सड़क पर धारदार हथियार ( कत्तानुमा ) लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना पामगढ़ पुलिस ने तत्काल रेड कार्यवाही कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर,आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार बरआमद कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
सागर प्रजापति उर्फ कौवा, पिता सनत प्रजापति, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी (थाना प्रभारी पामगढ़), सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, राघवेंद्र लहरे एवं भुवनेश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top