CG CRIME

कोरबा : ड्यूटी जा रही हॉस्पिटल नर्स पर चाकू से हमला कर, आरोपी फरार

MD-Junaid Khan

कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र में ड्यूटी जा रही हॉस्पिटल नर्स पर पीछे से चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गया। घायल अवस्था में युवती को उसके परिचित ने हॉस्पिटल में दाखिल कराया, जानकारी लगते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता पंप हाऊस की रहने वाली है और निहारिका के पास लैब में काम करती है।

पीड़िता अस्पताल ड्यूटी जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने पीछे से युवती के पीठ पर चाकू से घोंपा और फरार हो गया। घायल अवस्था में युवती ने परिचित को काॅल कर मदद के लिए बुलाया। चाकू पीठ पर दो इंच घुसा हुआ था,इसी हालत में वह अस्पताल पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top