CG CRIME

बिलासपुर : तारबहार -युवक पर नुकीले ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शराब के लिए पैसे की मांग करते हुए युवक पर नुकीले ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 26 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे प्रार्थी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी उसका छोटा भाई पास के होटल के सामने रुक गया। इसी दौरान देवरीखुर्द निवासी भुवनेश्वर पटेल उर्फ भन्ना ने उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने अपने पास रखे नुकीले ब्लेडनुमा हथियार से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिनके निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की, एवं आरोपी के ढिकाने पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त थर्माकोल काटने वाला ब्लेड जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 84/2026 बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top