
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर 50 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक स्थित एक चाय दुकान में प्रार्थी हेमंत कुमार यादव चाय पीने पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान में मौजूद कुछ लोगों ने उनके पास रखी रकम की जानकारी ली, पीड़ित के मुताबिक, वहां मौजूद अतुल यादव ने मौके का फायदा उठाते हुए अचानक चाकू निकाल लिया और डरा धमका कर 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया,
घटना के बाद पीड़ित ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया, इसके बाद हेमंत यादव सरकंडा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई, मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई, पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अतुल यादव को गिरफ्तार कर लिया,

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई, सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

