
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र के पान दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी मानष उर्फ सोनू सिंह और अविनाश रात्रे उर्फ बंटी जो सस्ते दाम पर चोरी का पान मसाला और गुटखा बेचते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया, आरोपियों द्वारा पान ठेला दुकानों में शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान, 7200 रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल लोहे का सब्बल बरामद किया है।

पूछताछ में दोनों ने हरिभूमि प्रेस के सामने और मंदिर चौक जरहाभाठा स्थित दुकानों में चोरी करना स्वीकार किए जाने पर कार्यवाही करते हुए न्यायलय में पेश किया जा रहा है।

