CG CRIME

रायपुर : कोतवाली पुलिस की सूखे नशे पर कार्यवाही : नेहरू नगर में हाईटेक गांजा हाइड आउट प्रकरण का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

रायपुरराजधानी। सूखे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। नेहरू नगर क्षेत्र में पूर्व में उजागर किए गए हाईटेक गांजा हाइड आउट प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी मनीष वर्मा उर्फ बिरजू ( उम्र लगभग 30 वर्ष ) को दिनांक 2603-2026 को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.02.2026 को सूचना के आधार पर नेहरू नगर नरैय्या तालाब क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा अब्दुल जाफर एवं सुनील जगत को गांजा की फुटकर बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर कालीबाड़ी क्षेत्र स्थित एक मकान (किराए का हाइडआउट) पर दबिश दी गई, जहां से कुल 07 किलो 397 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹85,000), पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई राउटर, मोशन सेंसर एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपीगण द्वारा गांजा की सप्लाई संगठित तरीके से की जा रही थी तथा हाइडआउट को तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाया गया था। इस प्रकरण में पूर्व में मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया को दिनांक 20.03.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है।

प्रकरण की सतत विवेचना के दौरान फरार आरोपी मनीष वर्मा उर्फ बिरजू की तलाश की जा रही थी, जो हाइडआउट को संचालित करने, मकान किराये पर लेने एवं नेटवर्क के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी से सप्लाई चैन, अन्य सहयोगियों एवं नेटवर्क संचालन के संबंध में अहम जानकारी हासिल हुई है, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही जारी है।

अब तक इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी
अब्दुल जाफर
सुनील जगत
मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया
संजय उर्फ संजू गुप्ता
मनीष वर्मा उर्फ बिरजू के विरुद्ध धारा 20(B), 29 NDPS Act के तहत विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध शून्य सहनशीलता नीति के तहत ऐसे संगठित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

कोतवाली पुलिस की सूखे नशे पर कार्यवाही: महिला तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो गांजा बर आमद।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट डीसीपी सेंट्रल जोन क्षेत्र के कोतवाली थाना पुलिस द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25.03.2026 को प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर मरवाही श्मशान घाट क्षेत्र में त्वरित दबिश दी गई, जहां एक महिला द्वारा गांजा की अवैध बिक्री की जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित घेराबंदी कर संदेही महिला को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम श्रीमती मंशा पाण्डेय, पति रविराज पाण्डेय, उम्र 23 वर्ष, निवासी दुलारी नगर, मरवाडी श्मशान घाट के पास, थाना सिटी कोतवाली , जिला रायपुर बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 02 किलो 408 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹25,000/- है, विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। समस्त जप्ती कार्यवाही स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न की गई।

पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी द्वारा गांजा को छोटे-छोटे पैकेट बनाकर फुटकर बिक्री की जा रही थी, जिससे स्थानीय स्तर पर नशे के प्रसार की पुष्टि होती है। प्रकरण में आरोपी के सप्लाई स्रोत, नेटवर्क एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top