CG CRIME

बलौदा : युवती से छेडछाड व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा युवती से रात्रि में सूनेपन का फायदा उठाकर कर छेडछाड करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार युवती ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई है की आरोपी- जयप्रकाश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी पनोरापारा थाना बलौदालगा, द्वारा युवती से रात्रि में सूनेपन का फायदा उठाकर कर छेडछाड करने लगा युवती के मना करने पर उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध क्रमांक 119/2026 धारा 74, 296, 351(3) bns के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जय प्रकाश यादव को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी- जयप्रकाश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी पनोरापारा थाना बलौदा

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील टैगोर , आरक्षक प्रहलाद निर्मलकर, संतोश रात्रे, म.आर.चन्द्रप्रभा षांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top