
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सिलसिलेवार हो रही मोटर सायकल चोरी करने वाले शातिर चोर व खरीददार के विरूद्ध की प्रभावी कार्यवाही करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर बिलासपुर सहित जांजगीर व दुर्ग में मोटर सायकल चोरी के कुल 06 मामलो का खुलासा हुआ है। ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और थाना की संयुक्त टीम घटना के बाद घटना स्थल व शहर के लगभग 300 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद संदिग्धो की पहचान की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 06 नग मोटर सायकल किमती करीब 02 लाख रू बरआमद कर लिया है।
शहर में लगातार हो रही मोटर सायकल चोरी को संज्ञान में लेते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की टीम को मोटर सायकल चोरो की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिये गये थे, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मुखबीर सूचना एकत्रित की गई घटना स्थल एवं शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई इसी क्रम में टीम तैयार कर पीछा करते हुये सायबर सेल बिलासपुर की तकनिकी सहायता से आरोपियो के बेदपरसदा मस्तुरी के होने की पुखता जानकारी प्राप्त होने पर टीम द्वारा योजनाबद्ध तरिके से आरोपी साहिल मरावी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो विभिन्न स्थानो से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया साथ ही चोरी की मोटर सायकल खरीदने वाले लोगो की भी जानकारी दिया सूचना तस्दीक कर विभिन्न स्थानो से चोरी किये गये मशरूका बरआमद किया गया।
मामलो का खुलासा:-
थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर का अपराध क्रमंाक 175/2024 धारा 379 भा.द.वि. में चोरी का मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमंाक सी.जी. 10 ई.के. 6971 किमती 25000 रू
थाना सिविल लाईन बिलासपुर का अपराध क्रमंाक 1417/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. में चोरी का मोटर सायकल बजाज सी.टी. 100 सी.जी. 11 के.एन. 7988 किमती 25000 रू
थाना सरकण्डा बिलासपुर का अपराध क्रमंाक 333/2024 धारा 379 भा.द.वि. में चोरी का मोटर सायकल होण्डा सी.वी. साईन क्रमंाक सी.जी. 10 एन.बी. 1875 किमती 35000 रू
थाना सरकण्डा बिलासपुर का अपराध क्रमंाक 307/2024 धारा 379 भा.द.वि. में चोरी का मोटर सायकल हिरो पैशन प्रो क्रमंाक सी.जी. 11 ए.यू. 6646 किमती 25000 रू
थाना सिटी कोतवाली जिला जांजगीर चाम्पा अपराध क्रमंाक 323/2024 धारा 379 भा.द.वि. में चोरी का मोटर सायकल हिरो स्पलेण्डर क्रमंाक सी.जी. 11 सी.डी. 9216 किमती 25000 रू
थाना मोहन नगर जिला दुर्ग अपराध क्रमंाक 176/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. में चोरी का मोटर सायकल होण्डा सी.वी. साईन क्रमंाक सी.जी. 24 वी 8274 किमती 65000 रू
नाम गिरफ्तार आरोपी
01. साहिल मरावी पिता जागेशवर मरावी उम्र 19 वर्ष निवासी बेदपरसदा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. रितेश सेन पिता मनोज कुमार सेने उम्र 19 वर्ष निवासी रामेश्वर नगर शिव मंदिर के पास भनपुरी जिला रायपुर (छ.ग.)
03. निलेश शुक्ला उर्फ राजा पिता मनहरण शुक्ला उम्र 28 वर्ष निवासी बेदपरसदा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. हिमांशु जगत पिता रूपेश जगत उम्र 20 वर्ष निवासी बेदपरसदा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
गिरफ्तार वाहन खरीददा
01. नन्दकुमार पिता गोकुल रजक उम्र 26 वर्ष निवासी बेदपरसदा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. नन्दकुमार रजक पिता गोकुल रजक उम्र 26 वर्ष निवासी बेदपरसदा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. सोनू केंवट पिता रामभरोस केवंट उम्र 24 वर्ष वर्ष निवासी बेदपरसदा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
बरामद संपत्ति
मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमंाक सी.जी. 10 ई.के. 6971 किमती 25000 रू
मोटर सायकल बजाज सी.टी. 100 सी.जी. 11 के.एन. 7988 किमती 25000 रू
मोटर सायकल होण्डा सी.वी. साईन क्रमंाक सी.जी. 10 एन.बी. 1875 किमती 35000 रू
मोटर सायकल हिरो पैशन प्रो क्रमंाक सी.जी. 11 ए.यू. 6646 किमती 25000 रू
मोटर सायकल हिरो स्पलेण्डर क्रमंाक सी.जी. 11 सी.डी. 9216 किमती 25000 रू
मोटर सायकल होण्डा सी.वी. साईन क्रमंाक सी.जी. 24 वी 8274 किमती 65000 रू

उपरोक्त कार्यवाही में श्री पंकज पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), निरीक्षक तोप सिंह नवरंग प्रभारी , निरीक्षक देवेश राठौर कोतवाली थाना, निरीक्षक सुम्मत साहू सिविल लाइन, निरीक्षक प्रदीपआर्या ,ए.सी.सी.यू. उप निरीक्षक हेमन्त आदित्य, संबंधित विवेचक ,कमलेश बंजारे प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, देव मुन सिंह पुहुप, विरेन्द्र धनकर आरक्षक राकेश यादव, धिरेन्द्र सिंह तोमर, महेत्तर कश्यप, राकेश साहू, योगेश साहू, विकास राम, प्रशांत राठौर का अहम किरदार रहा।

