CG CRIME

बिलासपुर – तोरवा : अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1,50,400 रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। की आरोपी गुरजीत कुमार द्वारा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करते हुए ठगी की गई। शिकायत पर तोरवा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन नोएडा उत्तर प्रदेश में ट्रेस किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने नोएडा रवाना की गई ,एवं मुख्य आरोपी गुरजीत कुमार को गिरफ्तार किया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण में आगे जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top