
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा स्कार्पियो में पुलिस लिखवाकर दुरुपयोग कर रौब झाड़ रहा आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी वीरेंद्र जैन, उम्र 43 वर्ष, निवासी करबला, अपने स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG11AD7866 में आगे-पीछे अवैध रूप से पुलिस का चिन्ह लगाकर घूम रहा था। वाहन में बाउंसर जैसे लोगों को बैठाकर रौब झाड़ने और गलत तरीके से उपयोग कर रहा था।

जिसकी शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की, एवं वाहन शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 205 और 347 के तहत अपराध क्रमांक 398/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि पुलिस चिन्ह या टैग का अनधिकृत इस्तेमाल दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त और त्वरित कार्यवाही की जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति वर्दी या पुलिस पहचान का गलत फायदा उठाकर लोगों पर रौब न जमा सके।

