CG CRIME

तखतपुर : डीजे पर नाचने को लेकर मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो युवक घायल

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में मोंढे में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जहां बारातियों और गांव के युवकों के बीच पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार तखतपुर क्षेत्र के मोढ़े गांव से बारात कुंआ गांव पहुंची थी। डीजे पर नाचने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और आरोप है कि बारातियों ने पहले कुछ स्थानीय युवकों के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद मामला और भड़क गया।

ग्रामीणों ने घेरकर की पिटाई, गाड़ियों में भी तोड़फोड़
घटना की खबर फैलते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित भीड़ ने बारातियों को घेर लिया। कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान बारात में शामिल वाहनों को भी निशाना बनाया गया, जिनके शीशे तोड़ दिए गए और भारी नुकसान पहुंचाया गया। इस हिंसक झड़प में विनय पटेल और पंकज पटेल को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान शादी का माहौल अफरा-तफरी और डर में बदल गया, जिससे बाराती जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति शांत कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मारपीट व तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top