CG CRIME

कोटा : हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 06 आरोपियों गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करगीखुर्द में रविवार को हुए हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पूर्व में मृतक मोहन पाण्डेय ने आरोपी राजाराम साहू को घर का लकड़ी चोरी कर होलिका में जला देने की बात पर गाली गलौच कर झापड़ मारा था जिस पर दिनांक 22.02.2026 को आरोपियों के द्वारा क्षुब्ध होकर मृतक मोहन पाण्डेय को मारने की योजना बनाकर पूर्व नियोजित तरीके से घर आते देखकर टंगीया , लाठी डंडा लेकर मृतक मोहन पाण्डेय के घर जाकर सिर पर वार किया तथा जिसकी वजह से मोहन पाण्डेय की मृत्यु हो गई।

बाद में आरोपियों के द्वारा उसे घसीटकर घर से आंगन में निकाला गया । इस घटना को मृतक का साथी शरद कौशिक ने सामने से देख लिया । लिहाजा वहां से निकलकर भागने का प्रयास करने पर आरोपी के पिता चेतराम साहू ने लाठी से सिर में वार किया। घायल होने के बावजूद शरद कौशिक झूमा झटकी कर मौके से भाग गया , जिससे उसकी जान बच गयी।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 23.03.2026 को सभी 06 आरोपीयों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top