
MD-Junaid Khan
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के सिमगा पुलिस द्वारा अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को सिमगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिषभ मसीह उर्फ बंटी, उम्र 29 वर्ष। निवासी आरोपी मूल रूप से गणेशपुर का रहने वाला है और वर्तमान में विश्रामपुर, थाना सिमगा में रह रहा था।पुलिस जांच के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके चलते उसने विवाद के दौरान उस पर पेट्रोल छिड़क कर उसे मारने की कोशिश की।सिमगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

