CG CRIME

बिलासपुर : शराब के नशे में केक काट रहे एक युवती समेत तीन युवक गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुर ओवरब्रिज पर रविवार शराब के नशे में केक काट रहे एक युवती समेत तीन युवक को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार राजकिशोर निवासी युवती अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर केक काट रही थी। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती और तीन युवकों को हिरासत में लेकर कर कार जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की ।जानकारी के अनुसार सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी को रविवार की रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग संबलपुर ओवरब्रिज के उपर कार में रखकर केक काट रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

ओवरब्रिज के उपर काले कलर की कार को सड़क पर खड़ी कर तीन युवक और एक युवती केक काट रहे थे। पुलिस ने मौके से कोरबा के गोकुल नगर में रहने वाले निहाल सांडिल्य(22), अतुल वर्मा(21) कोरबा के नेहरू नगर निवास प्रियांशु चौरासिया(19) को पकड़ । उनके साथ राजकिशोर नगर में रहने वाली 19 वर्षीय युवती भी मौजूद थी। पूछताछ में युवकों ने बताया कि निहाल का बर्थ डे होने पर सभी केक काटने के लिए आए थे।

जांच में युवती और युवक शराब के नशे में मिले। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 285, 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्यवाही करते हुए कार को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top