CG CRIME

पाण्डातराई : अवैध देशी शराब व मोटर सायकल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

कबीरधाम । जिले के पाण्डातराई पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा व अन्य अपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबीर की सूचना पर पाण्डातराई सरईपतेरा रोड में आरोपी 1.संजय कुमार जायसवाल पिता बलदाऊ जायसवाल उम्र 34 साल, 2.संतोष कुमार जायसवाल पिता बलदाऊ जायसवाल उम्र 38 साल दोनो निवासी ग्राम खण्डसरा थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम छ.ग. के द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु एक बेग में 60 नग देशी प्लेन शराब कीमती 4800 रूपये का शराब रखकर परिवहन करते पाये जाने से उक्त शराब व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल ‍हिरो पैशन प्रो क्रमांक CG09JH6298 कीमती 40,000 रूपये जुमला कीमती 44800 रूपये जप्त किया गया है आरोपीयों के विरूद्ध धारा-34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से आरोपीयों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, प्र आर 378 राधेश्याम चंद्रवंशी आरक्षक, पुरूषोत्तम वर्मा, राजेन्द्र सोनवानी , शत्रुहन साहू, रोहित मेरावी, मारतंग चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top