CG CRIME

क्राइम न्यूज : अफीम मामले का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर एवं तमनार पुलिस की संयुक्त टीम ने झारखंड के पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पहले ही 60,326 अफीम पौधे (2877 किलोग्राम) एवं 3.02 किलोग्राम तैयार अफीम जप्त कर लिया है। जप्त माल की कीमत करीब 2 करोड 5 लाख से अधिक बताई जा रही है। मुख्य आरोपी पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में जेल भेजा जा चुका है , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में साइबर एवं तमनार पुलिस की संयुक्त टीम ने झारखंड के पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीमों ने झारखंड में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी – एमानुएल भेंगरा पिता स्व. पोलुस भँगरा उम्र 21 वर्ष सा. जापुद पहाड़ टोली थाना तोरपा जिला खूंटी (झारखण्ड)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top