CG CRIME

पामगढ़ : मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल. आरोपी गिरफ्तार ..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा मामूली बात पर गाली गलौज कर गोली चलाने वाले रिटायर्ड आर्मी के पूर्व हवलदार को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यासनगर गांव में मामूली विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है। लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली में एक युवक घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है, जब विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास पहुंचकर गाली गलौज कर रहे थे। दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास द्वारा विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान हिमांशु श्रीवास के भाई गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर फायर कर दिया। गोली पंकज के जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

मामले की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी उमेश कश्यप मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास, जो कि रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है, को उसके भाई सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जूट गई है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top