CG CRIME

कोटा : जमीन विवाद में हिंसक झड़प, 52 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या..

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करगीखुर्द में रविवार सुबह जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में 52 वर्षीय मोहन पांडे की निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक मोहन पांडे अपने साथी शरद कौशिक के साथ सुबह करीब 9 बजे गांव पहुंचे थे, तभी आरोपी राजाराम साहू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों और फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में मोहन पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए शरद कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम गठित कर दबिश दे रही है।

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है एवं हत्या के असल वज़ह जानने में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं आगे की कार्यवाही में जूट गई है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top