CG CRIME

रायपुर : कबाड़ी संचालक के साथ मिलकर लाखों रूपये का सरिया हेर-फेर ठगी करने वाले ट्रांसपोर्टर, वाहन चालक सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

रायपुरराजधानी। ग्रामीण मंदिर हसौद पुलिस द्वारा कबाड़ी संचालक के साथ मिलकर ट्रेलर वाहन में लोड किये हुए लाखों रूपये की सरिया के साथ हेर-फेर कर ठगी करने वाले ट्रांसपोर्टर, वाहन चालक सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी मेसर्स श्रीजीकृपा प्रोजेक्ट लिमिटेड के मैनेजर ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके द्वारा नवा रायपुर सेक्टर-16 में नव निर्मित महिला हॉस्टल बनाने हेतु टीएमटी सरिया आर्डर किया गया था, जो माल ट्रेलर में भेजा जा रहा था किन्तु ट्रांसपोटर, वाहन चालक एवं अन्य लोगो के द्वारा आपस में मिलकर छल पूर्वक ट्रेलर के डाला में हेर-फेर कर मंगाये गये माल से कुल 10 मैट्रिक टन टीएमटी सरिया कीमती 6,90,000 रू. की संपत्ति ठगी की गई थी। जिस संबंधितों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 148/26 धारा 318(4), 61, 112 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ठगी की घटना को पुलिध अधीक्षक श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव द्वारा गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपियों का पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा लोड किये हुए वाहन के मालिक की पतासाजी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर उक्त वाहन चालक के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन चालक की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

वाहन चालक से कड़ाई पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने वाहन मालिक के साथ मिलकर गोंदवारा अशोक विहार स्थित कबाड़ी रूपेश सिंह के पास प्रार्थी के लोड किये हुए सरिया के साथ हेर-फेर करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा कबाड़ी रूपेश सिंह की भी पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया है।

जिस पर ट्रांसपोर्टर राजू सिंह, वाहन चालक चुम्मन सिंह तथा कबाड़ी रूपेश सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की गई सरिया, पिग आयरन के टुकड़े, 02 नग क्रेन, वेट मशीन 01 नग छोटा तथा 02 नग बड़ा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01.राजू सिंह पिता योगेन्द्र सिंह उम्र 48 साल निवासी अशोक विहार थाना खमतराई रायपुर। (ट्रांसपोर्टर)

02. चुम्मन साहू पिता जेठुराम साहू उम्र 37 साल निवासी गोगांव मंदिर गुढ़ियारी। (वाहन चालक)

03. रूपेश सिंह पिता श्रीकांत सिंह उम्र 34 साल निवासी सीता नगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर। (कबाड़ी संचालक)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top