CG CRIME

घर अंदर घूसकर मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिला के चांपा पुलिस द्वारा घर अंदर घूसकर मारपीट करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रलय भरत वसावे उम्र 16 वर्ष निवासी निजामपुर ( महाराष्ट्र ) गनियारी बिलासपुर दिनांक 15.03.2026 को थाना चाम्पा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने फुफा राजेश वाल्टर के साथ उनके पैतृक निवासी मिशन फाटक के पास आया था जहां कुछ लो इसके फुफा राजेश वाल्टर के निवास के सामने हल्ला मचा रहे थे जिसे पुछने पर कौन विवाद कर रहा है मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार देते हुए कह रहे थे तुम लोग हमारे बैनर पोस्टर को फाड़ दिये हो तुम्हे जान से मार देगे कहकर हाथ मुक्का लात एवं डण्डा से मारपीट करने लगे फुफा राजेश वाल्टर को भी मारपीट किये है

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 113/26 धारा 296,351(3),115(2),3(5) भा.न्या.स. कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना आहत का डाक्टरी मुलाहिजा/एक्सरे कराया गया डाॅ0 द्वारा फेक्चर होना लेख करने तथा घटना घर के भीतर का होने से प्रकरण में धारा 333,117(2) भा.न्या.स. जोडी गई।

आरापीयों का पतासाजी किया गया जो संजीव विश्वकर्मा, आशीष बरेठ मौके पर मिले जिसे तलब कर थाना लेकर आये पूछताछ पर जूर्म स्वीकार करने एवं मारपीट में प्रयुक्त डंडा पेश करने पर जप्त कर आरोपी 01 संजीव विश्वकर्मा पिता विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन लछनपुर चैक केराझरिया दुर्गा मंदिर के पास थाना जांजगीर 02 आशीष बरेठ उर्फ सोनू पिता संतोष बरेठ उम्र 24 वर्ष साकिन शंकर नगर वार्ड नं. 27 चंापा थाना चंापा जिला जांजगीर चंापा के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से दिनांक 20.03.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि उमेन्द्र मिश्रा, सउनि भुवनेश्वर राठौर एवं थाना स्टाफ चांपा का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top