CG CRIME

बिलासपुर : तारबहार : शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना मुनाफा का झांसा, 02 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के तारबाहर पुलिस द्वारा शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर 02 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 16 फरवरी 2026 को प्रार्थिया अंजना फ्रासिंस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उन्हें अपने झांसे में लेकर शेयर मार्केट में निवेश करने पर जादा मुनाफा देने का भरोसा दिला कर
आरोपी ने चार अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख रुपए लिया, मामले में पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 55/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन रायपुर में मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायलय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी
गोविंद कुमार (32 वर्ष)
निवासी: वृंदावन कॉलोनी, शिवानंद नगर सेक्टर-3, थाना गुडियारी, जिला रायपुर।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक रूपलाल चंद्रा और राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top