
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के थाना शिवरीनाराण पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही आबकारी एक्ट के मामले मे आरोपी से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त , भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर। श्रीमान विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं सतरूपा तारम उ.पु.अधी. महोदय (अजाक) द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने निेर्देशित किया गया, इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर दिनांक 20.03.2026 को रेड कार्यवाही कर आरोपी राजकुमार यादव पिता उमेंदराम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 तिवारीपारा खरौद थाना शिवरीनारायण के कब्जे से दो नग 10-10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकिन मे भरा 10-10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कुल 20 लीटर कीमती 2000 रुपए को बरामद किया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना शिवरनारायण में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 34(2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 20.03.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी-
राजकुमार यादव पिता उमेंदराम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 तिवारीपारा खरौद थाना शिवरीनारायण।।।

