
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हुए मां को मार पिट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना आकलतरा में प्रार्थी जितेन्द्र कुमार खाण्डे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भाई सुधीर खाण्डे उर्फ शीतल प्रसाद खाण्डे अक्सर शराब पीने के लिए पैसे मांगता है और विरोध करने पर गालियां देकर मार-पीट करता है। दिनांक 17 मार्च 2026 को रात करीब 11 बजे आरोपी ने जब उनकी मां से शराब के लिए पैसे की मांग की और मना करने पर गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की, जिससे मां को गंभीर चोट आई, रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध के अपराध क्रमांक 148/2026 पंजीबद्ध किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
सुधीर कुमार खाण्डे उर्फ शीतल प्रसाद खाण्डे निवासी अकलतरा। जांजगीर चांपा।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा ASI प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, आरक्षक जितेश राजपूत और जयनाथ दुग्गा का विशेष योगदान रहा।

