CG CRIME

बिलासपुर -चकरभाठा : मवेशी चोरी के प्रकरण में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में हुई 37 नग मवेशी चोरी के प्रकरण में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा 15 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम सेवार और ग्राम सारधा से अज्ञात चोरों ने कुल 37 नग बकरी-बकरा चोरी कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई।

जांच के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दिखे यूवकों के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को अलग-अलग स्थानों से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि चोरी किए गए 37 नग में से 4 बकरों को आरोपियों ने दुकान में काटकर बेच दिया, पुलिस ने बिक्री रकम 4000 रुपए प्राप्त कर जप्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू, पिता परसराम साहू, उम्र 18 वर्ष निवासी – ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे, हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर
(2)- नजीर खान उर्फ मजीद खान, पिता शहीद खान, उम्र 20 वर्ष निवासी – ग्राम चिलहाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।

ोरी हुई संपत्ति में –
16 नग बकरा
15 नग बकरी
06 नग पीठी
कुल – 37 नग (कीमत 77,000 रुपए)

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण की विवेचना जारी है एवं अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top