
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। सीपत । जिले के सीपत पुलिस द्वारा महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 की दोपहर वह अपने प्लाट में कार्य करने गई थी। कार्य समाप्त कर जब वह शाम करीब 3:30 बजे घर लौट रही थी, तभी गांव हरदाडीह निवासी संतोष कुमार पटेल (40 वर्ष) ने उसे अकेला पाकर पीछे से दौड़ते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें करते हुए गाली-गलौच कर छेड़छाड़ की।

पीड़िता की शिकायत पर सीपत पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सीपत पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया एवं विधिवत् कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

