CG CRIME

शराब पीने के लिए पैसे की मांगकर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांगकर मारपीट करते हुए चोट पहुचाने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर। जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुभाष दास निवासी पोंच थाना बलौदा का दिनांक 16/032026 के रात्रि करीबन 09;30 बजे प्रार्थी अपने घर में था तभी प्रार्थी के घर के सामने आरोपी वेद प्रकाश द्वारा आवाज देकर बुलाया और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे प्रार्थी के पास नही है कहने पर उसे गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा, लडाई का आवाज सुनकर प्रार्थी के पिता एवं भाई व दादाजी तीनों बीच बचाव करने आए तो आरोपी वेद प्रकाश ने अपने पिता भानुदास, भाई विकास दास को आवाज देकर बुलाया और उन लोगों के द्वारा भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 119 (1), 296, 351(3), 115(2), 3(5), 118(1), BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा के नेतृत्व में सभी तीनों आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 119 (1), 296, 351(3), 115(2), 3(5), 118(1), BNS के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- भानु दास वैष्णव उम्र 55 वर्ष
(2)- विकास कुमार वैष्णव उम्र 24 वर्ष
(3)- वेद प्रकाश ऊर्फ शनी वैष्णव उम्र 26 वर्ष सभी निवासी पोंच थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top