CG CRIME

जिला अस्पताल से बाइक चोरी 24 घंटों के अंदर बरामद, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

रायगढ़ । कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकुटमणी चौहान, निवासी लुकापारा थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने दिनांक 16 मार्च को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी

कि वह 15 मार्च को अपनी पत्नी के इलाज हेतु जिला अस्पताल रायगढ़ आया था और अपनी काले रंग की हीरो ग्लैमर एक्स-टेक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BA 0815 को दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल के बाइक स्टैंड में हैंडल लॉक कर खड़ा किया था। शाम करीब 6 बजे लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिसमें कुछ संदेहियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इसके आधार पर पुलिस ने शिव सारथी, शंकर मिंज एवं रश्मि भारद्वाज (सारथी) की पहचान कर उनके निवास स्थान टीव्ही टावर, विनोद पान ठेला के पास दबिश दी और तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 15 मार्च को अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चोरी किया और घर में छिपाकर रखा था, ताकि बाद में बिक्री कर सकें।

आरोपी शिव सारथी के मेमोरेंडम पर चोरी की गई हीरो ग्लैमर एक्स-टेक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 50,000 रुपये) बरामद कर जप्त की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 303(2) BNS के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
1. शिव सारथी पिता स्व० सालिक राम सारथी उम्र 24 वर्ष
2. शंकर मिंज पिता कासफेर मिंज उम्र 25 वर्ष
3. रश्मि भारद्वाज (सारथी) पति शंकर मिंज उम्र 25 वर्ष तीनों टीव्ही टावर विनोद पानठेला के पास रायगढ थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक दिलीप भानू, आरक्षक राजश्री मेश्राम, उत्तम सारथी, नितेश लकड़ा, गोविंद पटेल तथा महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top