
MD-Junaid Khan
रायपुर। राजधानी। एसीसीयू ( एंटी साइबर क्राइम यूनिट ) एवं थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शहर में कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं बड़ी घटनाओं में संलिप्त कुल 12 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड जेल भेज दिया है।

घटना – 01 मौदहापारा बस्ती में चाकूबाजी एवं जानलेवा हमला – जानकारी के अनुसार दिनांक 16.03.2026 को थाना मौदहापारा क्षेत्र अंतर्गत तालाब पार बीटीएस चौक के पास पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसके साथी के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद किया गया, जो शीघ्र ही मारपीट में बदल गया।
इस दौरान आरोपियों द्वारा चाकू से जानलेवा हमला किया गया एवं जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में दो व्यक्तियों को चोटें आईं, मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी कर
आरोपी रवि रक्सेल (19 वर्ष), हर्ष कोसले (19 वर्ष), अभय रक्सेल (19 वर्ष) एवं लोकेश रक्सेल (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार जब्त किए गए।

घटना – 02 पत्थरबाजी एवं बलवा – क्षेत्र मरही माता मंदिर दिनांक 16.03.2026 को पहली घटना के बाद मरही माता मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा समूह बनाकर गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी की गई, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित हुई एवं आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न हुआ। घटना में प्रार्थी पक्ष को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित हस्तक्षेप करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों में आमिर अहमद (26 वर्ष), मोह. अनस खान (32 वर्ष), मोह. मुशीर खान (29 वर्ष), अब्दुल समीर (29 वर्ष), मोह. फाजिल (29 वर्ष) एवं शेख सिकंदर (29 वर्ष) शामिल हैं। सभी के विरुद्ध गैर जमानतीय संगीन धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है

घटना – 03 सड़क पर सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराना एवं आमजन को भयभीत करना –दिनांक 16.03.2026 को घटना क्रमांक दो की प्रतिक्रिया में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि डेंटल कॉलेज चौक के पास कुछ युवक हाथ में धारदार हथियार (तलवार) लेकर आम नागरिकों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपियों में, लोकेश रक्सेल (26 वर्ष), मयंक सोनी (19 वर्ष) एवं पिंटू ठाकुर (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

बरामदगी
तीनों घटनाओं में आरोपियों के कब्जे से दर्जन भर चाकू, तलवार सहित अन्य धारदार हथियार जप्त किए गए हैं। एवं सभी आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानतीय धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

