CG CRIME

प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजार। थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से ₹11,500 कीमत मूल्य का 50 नग प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप, घटना में प्रयुक्त KIA सोनेट कार क्र. CG10 BU 7388 एवं एक मोबाइल जप्त किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा लग्जरी KIA सोनेट कार के माध्यम से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी कर रहा था,

आरोपी को भाटापारा राजाढार बाईपास तिराहा पर घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ में अपना नाम राम नारायण वस्त्रकार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी थाना नैला जिला जांजगीर चांपा बताया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। संपूर्ण प्रकरण में आरोपी से ₹7,16,500 कीमत मूल्य का सामान बरामद करने में सफलता हासिल हुई है।

आरोपी– राम नारायण वस्त्रकार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी थाना नैला जिला जांजगीर चांपा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top