
MD-Junaid Khan
रायगढ़। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित एवं सख्त कार्यवाही के क्रम में महिला पुलिस रायगढ़ द्वारा घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मारपीट का भी अपराध दर्ज है, मोहल्लेवासी आरोपी आये दिन झगड़ा विवाद करने की शिकायत की गई थी, आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी, इसी बीच दिनांक 15.03.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आशीष बघेल उर्फ संजू बघेल अपने घर पर आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी आशीष बघेल उर्फ संजू बघेल पिता स्व. संतोष बघेल (उम्र 24 वर्ष) निवासी इंदिरानगर पूछापारा रायगढ़।

