
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध रूप से चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे एक युवक को आरपीएफ और शासकीय रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल जप्त किए ,पूछताछ में युवक ने अपना नाम लेली खोसला निवासी कोरापुट, उड़ीसा बताया। बरआमद मोबाइल के संबंध में उसने स्वीकार किया कि यह मोबाइल स्टेशन परिसर से चोरी किया हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। एवं कुछ दिन पहले उसने स्टेशन के स्टॉल संचालकों को भी मोबाइल बेचा हैं। आरोपी की निशानदेही पर प्लेटफार्म नंबर-1 स्थित वीआईपी गेट के पास स्टॉल संचालक शैलेन्द्र सिंह और गेट के पास स्टॉल चलाने वाले राजेश कुमार के पास से दो-दो मोबाइल जप्त किए गए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शासकीय रेल पुलिस थाना बिलासपुर में अपराध दर्ज किया है। आरोपियों के पास से कुल 6 मोबाइल जप्त किए गए हैं और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

